ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रीरामपुर में 40 बोरी बर्मीज सुपारी जब्त

कोकराझाड़ (असम), 13 जुलाई। असम-पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित श्रीरामपुर में पुलिस कार्रवाई में बर्मीज सुपारी की 40 बोरियां जब्त की गई हैं। 12 पहिया एक ट्रक में सुपारी की 40 बोरियां छिपाई गई थीं।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि हाउली में बर्मीज सुपारी के बोरे ट्रक के गुप्त कक्ष में छिपाए गए थे। जब्त सुपारी का बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपये बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुपारी को ट्रक में तस्करी कर लाया गया था। ट्रक हाउली से पश्चिम बंगाल जा रहा था। ट्रक के चालक जहीरुल और सह चालक रफीकुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *