ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की चर्चाएं फिर से शुरू

किसी न किसी वजह से बच्चन परिवार हमेशा खबरों में रहता है। पिछले कुछ महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्तों को लेकर अफवाह चल रही है। किसी न किसी वजह से इन अफवाहों को हवा मिल जाती है। चर्चाओं ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया है कि इन दोनों का तलाक तय है। मौका था पहले काशी विश्वनाथ दर्शन और फिर अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट का विवाह समारोह।

अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ गुरुवार 11 जुलाई 2024 को वाराणसी गए। वहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किये और पूजा-अर्चना की लेकिन इस बार पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या मौजूद नहीं थीं।

इतना ही नहीं, शुक्रवार 12 जुलाई 2024 को मुंबई में हुए अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट के बहुचर्चित विवाह समारोह में पूरा बच्चन परिवार इकट्ठा हुआ लेकिन बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या नजर नहीं आईं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पूरा बच्चन परिवार अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बेटी श्वेता नंदा बच्चन, नातिन नव्या नंदा, पोते अगस्त्य नंदा और दामाद निखिल नंदा एक फ्रेम में नजर आए। उसी समारोह में ऐश्वर्या राय कुछ देर बाद बेटी आराध्या के साथ अलग से एंट्री करती हैं।

तो क्या बच्चन परिवार और ऐश्वर्या के बीच कोई मनमुटाव है? ये वो सवाल है जिसके बारे में फैंस सोच रहे हैं। इन दोनों घटनाओं से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या का तलाक लगभग तय है।

ऐश्वर्या को बच्चन परिवार के साथ न देखने के बाद नेटिजन्स भी हैरान रह गए। नेटिज़ेंस ने उपस्थिति में कई प्रश्न पूछे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐश्वर्या और उनकी बेटी कहां हैं? यह अच्छा नहीं है’। एक यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने ऐश्वर्या और आराध्या को अलग कर दिया है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ‘ऐश्वर्या गायब हैं, उनके बिना परिवार अधूरा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *