ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खूंटी में दंपत्ति की टांगी से मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

खूंटी, 13 जुलाई। जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोईनारा झोरा टोली में दंपत्ति की हत्या कर दी गयी। इतना ही नहीं आरोपित ने सुकरा की मां और बेटे को भी टांगी से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार काे इस घटना के आरोपित सुकरा के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि शुक्रवार रात लूटो मलाह ने सबसे पहले टांगी से सुकरा मलाह पर हमला किया। बीच-बचाल करने आई उसकी पत्नी पर भी टांगी से वार कर दिया। लूटो मलाह और सुकरा मलाह रिश्ते में चचेरे भाई हैं। दोनों बिहार के बाहापुर में किसी ईंट-भट्ठा पर साथ काम करते थे। आठ दिन पहले ही दोनों साथ ही घर लौटे थे। उसे शक था कि सुकरा मलाह उसकी जमीन पर कब्जा कर लेगा और उसके व उसके परिवार के सदस्यों को मार डालेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *