• February 13, 2026

कच्‍चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

 कच्‍चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्‍ली, 12 जुलाई। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.20 डॉलर यानी 0.23 फीसदी उछल कर 85.60 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.32 डॉलर यानी 0.39 फीसदी बढ़ कर 82.94 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *