ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइक खड़ी करने को लेकर युवती को छत से फेंका, गंभीर रूप से घायल

लखनऊ, 10 जुलाई। शहर के मोहल्ला लहरिया पुरवा स्थित डूडा कालोनी में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पुत्री को छत से फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया गया है।
शहर के मोहल्ला लहरियापुरवा में बुधवार को डूडा कालोनी में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें चंद्रभान की पुत्री मुस्कान को दूसरे पक्ष के मुनव्वर ने छत से फेंक दिया| विवाद की सूचना चंद्रभान ने तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चंद्रभान की पुत्री मुस्कान को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर किया गया है। शहर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें। चंद्रभान की पुत्री को छत से फेंका गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *