ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमाचल उपचुनाव : सुबह नौ बजे तक 15.99 फीसदी मतदान

धर्मशाला, 10 जुलाई। हिमाचल में आज तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हाे रहा है। सुबह नाै बजे तक हमीरपुर, देहरा व नालागढ में 15.99 फीसदी मतदान हुआ है।
देहरा उपचुनाव में मतदान के 2 घंटे का समय बीत जाने के बाद सुबह नौ बजे तक 15.70 फ़ीसदी मतदान हो चुका है। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान जे बाद लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों पर उमड़ने लगी है। दिन में पड़ने वाली गर्मी से बचने के लिए मतदाता सुबह के समय मतदान को अधिक तव्वजो दे रहे हैं। उधर भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया।
हमीरपुर में सुबह नाै बजे तक 15.71 व नालागढ में 16.48 प्रतिशा मतदान हुआ है।
गौर हो कि सुबह सात बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *