ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुर्घटना पीड़ितों की सेवा व सहायता में जुटे आरएसएस के स्वयंसेवक

हाथरस, 03 जुलाई  हाथरस में सत्संग के दौरान हुई दुर्घटना में 121 लोगों की जान गयी है। घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की सेवा व सहायता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सेवा भारती के कार्यकर्ता जुटे हैं। संघ के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता कल रात से सेवाकार्य में लगे हैं। स्वयंसेवक अस्पताल में भर्ती दुर्घटना पीड़ितों की जांच कराने, अस्पताल में उनकी देखरेख करने व भोजन जलपाल की भी चिंता कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जब हादसा हुआ तो उसके राहत व बचाव कार्य करने के लिए पहुंचा पुलिस प्रशासन वहां का मंजर देखरकर उसके हाथ पांव फूल गये। जैसे तैसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया जाने लगा। घायलों की संख्या इतनी अधिक थी। यह कार्य तुरतं नहीं हो सकता था। आसपास के संघ के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने लगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अस्पताल में भर्ती सभी लोग जब तक स्वस्थ होकर घर नहीं चले जायेंगे, तब तक उनकी सेवा व देखभाल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *