ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Lucknow: आसमान पर सोने-चांदी के भाव, 65 हजार रुपए तक जाने की आशंका

लखनऊ: सोना और चांदी की कीमत रोजाना नया र‍िकॉर्ड बना रही हैं | सोने की कीमत में कई दिनों से लगातार उछाल देखा जा रहा है | वहीँ सोने के दाम में तेजी का स‍िलस‍िला देखा जा रहा है | आपको बता दें की प‍िछले द‍िनों 60,000 रुपये के पार जाने वाला सोना तेजी का अलग ही र‍िकॉर्ड बना रहा है | बुधवार को सोना चढ़कर 61,000 रुपये और चांदी 75,000 रुपये के स्‍तर पर चली गई | बुधवार को लखनऊ में सोना 62500 रुपए महंगा हो गया है। जबकि चांदी 73 हजार रुपए तक पहुंच गया है। चौक सर्राफा एसोसिएशन के राहुल गुप्ता ने बताया कि अभी सोना काफी महंगा हो सकता है। आने वाले दिनों में सोने का भाव 65 हजार रुपए तक पहुंच गया है। पिछले 45 दिन की बात करे तो करीब 4 हजार रुपए तक सोने का रेट बढ़ गया है।

राहुल गुप्ता चांदी का भाव 73000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। 40 दिन की बात करे तो यह रेट 3500 रुपए महंगा हो गया है। 14 फरवरी को सोन का रेट करीब 58500 रुपए तक पहुंच गया था। वह अब 62500 रुपए तक पहुंच गया है।

Gold Latest Price Today: आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के रेट, कीमत में आई जबरदस्‍त तेजी; आज ये है 10 ग्राम का भाव

कहा जाता है कि सोने में निवेश सबसे अच्छा और सुरक्षित होता है। सोना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और आने वाले महीनों में खरीदारों के लिए उच्च रिटर्न पैदा कर सकता है। आज भी सोने की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी लोगों को इसमें निवेश करने से नहीं रोक पाई है।

30 हजार रुपए तक महंगा हुआ सोना

लखनऊ में 24 अप्रैल 2018 को सोने का 32200 रुपए प्रति दस ग्राम था। मौजूदा समय यह रेट 62,500 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है। पिछले 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो सोना 30 हजार रुपए प्रति तोला तक महंगा हुआ है। ऐसे में सोने में निवेश करना सबसे ज्यादा फायदे का सौदा रहा है।

RBI ने दी राहत, ब्याज दर पर लगी लगाम, नहीं बढ़ेगी EMI

देशभर में हनुमान जयंती की धूम, CM योगी ने दी बधाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *