October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ शिविर में ग्रामीणों का उपचार

मीरजापुर, 30 जून । विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल की ओर से सेवा सप्ताह के तहत 24 से 30 जून तक एक सप्ताह का स्वास्थय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उसी क्रम में रविवार को प्रखण्ड छानबे के ग्राम कलना गहरवार सेवा बस्ती में मेडिकल कैंप लगाया गया।

मेडिकल कैम्प में बडी संख्या में मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया। मुख्य रूप से बीपी, शुगर एवं मौसमी बीमारी इत्यादि बीमारियों का परीक्षण कर विशेषज्ञ डॉक्टर व स्वाथ्यकर्मियों ने निःशुल्क दवा का वितरण किया।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री विनय सिंह, जिला सेवा प्रमुख डा. पुष्पेंद्र सिंह, जिला संयोजक प्रवीण, जिला सहसंयोजक अशोक सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, प्रखंड मंत्री गणेश, प्रखंड संयोजक कन्हैया, पृथ्वीराज यादव समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.