ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बांद्रा टर्मिनस-बरौनी-नंदुरबार के बीच स्पेशल ट्रेन

मुंबई, 17 जून, पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस-बरौनी-नंदुरबार के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्पेशल ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है।

ट्रेन संख्या 09043 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल सोमवार, 17 जून, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 21.45 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार, 19 जून, 2024 को 15.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09044 बरौनी-नंदुरबार स्पेशल बुधवार, 19 जून, 2024 को बरौनी से 18.00 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार, 21 जून, 2024 को 03.30 बजे नंदुरबार पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर और हाजीपुर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09043 का बोरीवली, बोईसर, वापी, वलसाड, भेस्तान और चलथान स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे हैं।

ट्रेन संख्या 09043 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू है। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *