ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोडरमा घाटी में ऐश लदा कंटेनर पलटा, दो घायल

घाटी में शुक्रवार की सुबह आठ बजे ऐश लोड कंटेनर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचा।

घायलों की पहचान कोडरमा के नावाडीह निवासी मोहम्मद आफताब अंसारी (27) एवं मो. आबीर अंसारी (19) के रूप में हुई है। घायलों में एक कंटेनर वाहन का चालक है जबकि एक उपचालक है। घायलों ने कहा कि कोडरमा के बांझेडीह से फ्लाई ऐश लोड करके कंटेनर से बिहार के पटना जा रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसकी सूचना देने के बाद क्रेन की मदद से चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान रांची पटना रोड लगभग एक घंटा तक जाम रहा। घायल चालक को बाहर निकाल कर पीसीआर की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं क्रेन से गाड़ी को साइड कराकर परिचालन शुरू कराया गय

साइकिल सवार घायल
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी में शुक्रवार की सुबह एक साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया, जिससे साइकिल सवार घायल हो गया। घायल युवक की पहचान झुमरी निवासी 27 वर्षीय मंसूर के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *