ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कल रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, 10 महीने से पटियाला जेल में हैं बंद

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू कल पटियाला जेल से 10 महीने के बाद रिहा होंगे | आपको बता दें कि इसकी जानकारी खुद सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है | सिद्धू को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के रोड रेज केस में 1 साल की सजा सुनाई थी | गौरतलब है कि जेल में नवजोत के अच्छे आचरण के चलते 2 महीने पहले रिहाई हो रही है |

 

आपको बता दें कि सिद्धू ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक शख्स की पिटाई की थी | जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी | हालांकि, रिपोर्ट में सामने आया था कि शख्स की मौत हार्ट अटैक से हुई |

जानें क्या है मामला…

दरअसल, सिद्धू 27 दिसंबर 1988 की शाम अपने दोस्त रूपिंदर सिंह के साथ पटियाला के शेरावाले गेट की मार्केट पहुंचे थे | उस समय सिद्धू एक क्रिकेटर थे | उनका अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू हुए एक साल ही हुआ था |

इसी मार्केट में कार पार्किंग को लेकर उनकी 65 साल के बुजुर्ग गुरनाम सिंह से कहासुनी हो गई | बात हाथापाई तक जा पहुंची | सिद्धू ने गुरनाम सिंह को घुटना मारकर गिरा दिया | उसके बाद गुरनाम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई |

Breaking: RK विश्वकर्मा होंगे नये DGP, आज सँभालेंगे चार्ज

Weather: यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट, इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *