ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केजरीवाल को झटका ! पीएम की डिग्री दिखने के मामले में लगा जुर्माना

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है | केजरीवाल पर गुजरात हाईकोर्ट ने पच्चीस हज़ार का जुर्माना लगाया है | आपको बता दें कि केजरीवाल ने कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एमए की डिग्री मांगी थी जिसके चलते उन पर आज फैसला आया है | कोर्ट ने फैसला  सुनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है |

 

Pm modi degree certificate

गौरतलब है कि गुजरात हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच के जस्टिस बीरेन वैष्णव ने मुख्य सूचना आयोग (सीआईसी) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पीएमओ के जन सूचना अधिकारी (पीआईओ) और गुजरात विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के पीआईओ को प्रधानमंत्री मोदी की स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री का विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था |

कल रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, 10 महीने से पटियाला जेल में हैं बंद

Breaking: RK विश्वकर्मा होंगे नये कार्यवाहक DGP, आज सँभालेंगे चार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *