ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मायके में रह रही महिला की हुई हत्या

थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को बताया कि चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाजी निवासी पूर्ति गुप्ता (24) अपनी बेटी और माता पिता के साथ रहती है। गुरुवार की देर रात पूर्ति गुप्ता की हत्या कर दी गई। उनका शव घर के अंदर बरामदे में पड़ा मिला है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक की मां ने पुलिस को बताया है कि रात दस से ग्यारह बजे के बीच चारों लोगों ने खाना खाया और सोने चले गए। कुछ देर बाद जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने पूर्ति को दरवाजे की ओर जाते देखा लेकिन जब तक वो कुछ समझ पाती पूर्ति बरामदे में गिर गई। पूर्ति का शरीर खून से लथपथ था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मृतका की मां वंदना का कहना है कि पूर्ति ने प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति से अनबन होने कारण पूर्ति वापस मायके आकर रहने लगी। रात में उन्होंने पूर्ति को अकेले कमरे से बाहर की ओर जाते देखा और बरामदे में जाकर वह गिर गई। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *