ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संभव जनसुनवाई में 11 नागरिकों ने कराई शिकायतें दर्ज,उप नगर आयुक्त ने सुनी शिकायत

लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद नगर निगम में लोगों की समस्याओं के निस्तारण पर भी जोर है। मंगलवार को संभव जनसुनवाई में 11 नागरिकों ने शिकायतें दर्ज कराई। पूर्वाह्न दस बजे से अपरान्ह दो बजे तक चली जनसुनवाई में उप नगर आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी लोक शिकायत रामपाल ने नगर आयुक्त कार्यालय में शिकायतें सुनीं। इसमें चार लोगों ने गली, नाली, खड़ंजा निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध में आवेदन प्रस्तुत किया। दाखिल खारिज से सम्बन्धित तीन शिकायतें , अतिक्रमण से सम्बन्धित दो शिकायतें , पेयजल एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित एक-एक शिकायतें मिली। उप नगर आयुक्त ने बैठक में उपस्थित संबधित अधिकारियों को त्वरित रूप से समयान्तर्गत गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए। संभव जन सुनवाई में महाप्रबन्धक, जलकल विजय नारायण मौर्य, सचिव जलकल ओपी सिंह, सामान्य अभियन्त्रण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं सभी जोनों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *