ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पाकिस्तान के खिलाफ भूतपूर्व सैनिकों का मढ़ ब्लाक में हल्ला बोल

भूतपूर्व सैनिकों ने हल्का पंचायत मढ़ जम्मू में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्षन करते हुए रोष जताया।

तरसेम मन्हास अध्यक्ष जय हिन्द फाऊंडेशन जम्मू कश्मीर व क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने कहा कि जो कायराना हरकत उग्रवादियों ने 9 जून को बेकसूर लोगों के ऊपर गोलियां बरसाकर की और यात्रियों से भरी हुई बस को निशाना बनाकर हमला किया गया। ऐसी औछी हरकत कोई इंसान नहीं कर सकता है। यह बहुत ही निंदनीय है और जम्मू कश्मीर के भूतपूर्व सैनिकों की तरफ से कड़े शब्दों के साथ इस घटना की निंदा करते है। जो यात्री इस दुनिया में नही रहे उन सबको भूत पूर्व सैनिकों की तरफ से हम भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इन सबकी आत्मा को शांति मिले। और घायल हुए है वो जल्दी ठीक हो कर अपने अपने घर में सही सलामत पहुंचे।

मन्हास ने अपील करते हुए प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि आतंकवादियों को लेकर गंभीरता से विचार करके सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि फिर ऐसी घटना न हो। इस मौके पर कैप्टन रत्न सिंह, कैप्टन कमल, कैप्टन पूर्ण, कैप्टन राजकपूर, सूबेदार मेजर संगा राम, सूबेदार बोध राज, नायब सूबेदार नारायण दास, नायब सूबेदार गोपाल, हवलदार परदीप, नायक तिलक राज, हवलदार पोला, नायब सूबेदार लक्ष्मण, हवलदार पयार सिंह, सूबेदार रामपाल, सन्नी जम्वाल, दर्शन लाल, सूबेदार गोपाल सिंह, सूबेदार रोशन लाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *