ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच में इलाजरत चीन के नागरिक की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार सुबह चीन के नागरिक ली जियाकी की एसकेएमसीएच के वार्ड संख्या छह में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे फॉरेन एक्ट में जेल भेजा गया था।

बीते तीन दिन पहले मुजफ्फरपुर स्थित खुदीराम बोस केंद्रीय कारावास के शौचालय में उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। अपने चश्मे के शीशे को तोड़कर अपना गला, पेट और प्राइवेट पार्ट काटा था। इलाज के दौरान बॉडी के इन अंगों में जख्म के गहरे निशान मिले। उसकी स्थिति गंभीर थी। पुलिस की कस्टडी में उसका इलाज चल रहा था।

बीते गुरुवार को मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मापुरा पुलिस ने लक्ष्मी चौक के पास चीन के नागरिक को बिना वैध वीजा के गिरफ्तार किया था। वह अवैध रूप से नेपाल की सीमा से सटे वीरगंज से बस से मुजफ्फरपुर आया था। पूछताछ के बाद उसे पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया था। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो पासपोर्ट, मोबाइल, आईकार्ड, चाइनीज नोट, नेपाली और भारतीय रुपये और चीन का मैप बरामद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *