ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शवों को उनके घर भेजने की हो रही तैयारी

 रविवार को आतंकी हमले का शिकार हुए मृतकों के शवों को उन के घर पहुंचने के लिए जिला अस्पताल रियासी से रवाना किया गया। कुल पांच शवों को रियासी से जम्मू के लिए रवाना किया गया जहां से आगे उनको अन्य वाहन के जरिए भेजा जाएगा। भेजे गए पांच शवों में से एक शव मासूम बच्चे का है। शवों को भेजने के लिए पुलिस का वाहन लाया गया जिस में स्थानीय युवाओं ने पूरी मदद करते हुए शवों को वाहन तक पहुंचाया। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मजूद रहे। वहीं इस दौरान डीडीसी सर्राफ सिंह नाग,भाजपा के वरिष्ट नेता कुलदीप राज दुबे,एडवोकेट पवन देव सिंह और अन्य ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना उनको हर सुविधा देने का आश्वासन दिया। घटना की घोर निंदा करते हुए इस में संलिप्त आतंकियों का जल्द सफाया करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *