ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निर्वाचन आयोग ने किया कर्नाटक चुनाव की तारीखों का एलान, इन सीटों पर उपचुनाव की भी हुई घोषणा

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में कर्नाटक विधानसभा चुनाव का एलान हो चूका है साथ ही चुनाव आयोग ने देश के विभिन्नय राज्यों में खाली हुई 5 विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव की घोषणा की है | चुनाव आयोग ने पिछले बार कि तरह इस बार भी कर्नाटक में एक ही बार में चुनाव कराने का एलान किया है | साथ ही चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीट स्वार और छानवे के अलावा पंजाब की जालंधर विधानसभा, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहिओंग में भी उपचुनाव के घोषणा की है | आपको बता दें कि आयोग के मुताबिक इन सभी सीटों के लिए २० अप्रैल से नामांकन दाखिल किये जायेंगे जबकि प्रत्यासी 24 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है |

चुनाव आयोग के मुताबिक कर्नाटक समेत सभी सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को डाले जायेंगे जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे |

चुनाव आयोग ने बताया बताया कि मतदान EVM और VVPATs से पड़ेंगें | वहीँ सभी पोलिंग स्टेशन में पर्याप्त मात्रा में जरूरत अनुसार EVM और VVPATs मशीन उपलब्ध करा दी जाएंगी |

ये भी पढ़ें: सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

ये भी पढ़ें: जस करनी तस भोगहु ताता- अरविंद जयतिलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *