‘खुशहाल रहे राघव -परिणीति की जोड़ी, AAP सांसद ने दी ट्विटर पर बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री परीणिति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा डिनर पर एक साथ स्पॉट होने के बाद से लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों की सगाई भी होने वाली है। हालांकि परिणीति और राघव ने इन खबरों पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

शादी की खबरों के बीच अब आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कुछ ऐसा लिख दिया है जिससे हलचल मच गई। उन्होंने मंगलवार को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ी की तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।

राज्य सभा सांसद ने ट्वीट किया, “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से मुबारकबाद देता हूं, उनके एक होने को खूब प्यार और खुशियां मिले, मेरी तरफ से शुभकामनाएं।’ संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट पर अब यूजर्स की भी प्रतिक्रिया आने लगी है।

ये भी पढ़ें: Umesh Pal case: अतीक अहमद को मिली उम्रकैद, कोर्ट ने अशरफ को बरी किया

ये भी पढ़ें: खुशखबरी ! पैन को आधार से लिंक करने की समय सीमा बढ़ी, इस दिन तक कर सकते है लिंक

ये भी पढ़ें: Smriti Irani ने राहुल गांधी को घेरा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *