ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाउस टैक्स 20 से 30 गुना तक बढ़ने पर महापौर से मिले निर्यातक

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शुक्रवार को महापौर विनोद अग्रवाल से मिले और कहा कि नगर निगम ने जीआई सर्वे के माध्यम से हाउस टैक्स लगाया है। जीआई सर्वे के दौरान दो मंजिला मकान को चार मंजिला दिखाया गया है। जिससे निर्यातकों का हाउस टैक्स 20 से लेकर 30 गुना तक बढ़ गया है।

उन्होंने मांग की कि नगर निगम टैक्स में संशोधन करते हुए उसे दुरुस्त किया जाय। महासचिव अवधेश अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में महापौर विनोद अग्रवाल ने निर्यातकों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में हुस्नेन अख्तर, साहब आलम,काजी शौकत,सहजाद,मुनीर वारी,रहीस अहमद, मो. अनवर, मो. फइम, शफ्फात खां आदि निर्यातक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *