ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भीषण अग्निकांड में छह दुकानें जलकर राख

कूचबिहार दो नंबर ब्लॉक के डोडरहाट बाजार में शुक्रवार सुबह आग लगने से छह दुकानें जलकर राख हो गई है। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। खबर मिलते ही दमकल के दो इंजन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पर काबू पाया। आग में सैलून, आभूषण आदि की दुकानें जल गई हैं। दुकानदारों ने बताया कि रात को सभी रोजाना की तरह अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने खबर दी कि बाजार में आग लग गई है। आकर देखा तो दुकानें जल रही थी। बाद में दमकल की दो इंजन मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक छह दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई। व्यवसायियों का दावा है कि आग में 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *