• April 24, 2026

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

 ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करने के बाद गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल सांकेतिक कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है।

अमेरिका के जीडीपी अनुमान में गिरावट आने की वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक दबाव में आ गए। डाउ जॉन्स 330 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,235.48 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 183.50 प्रतिशत टूट कर 16,737.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,104.97 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.58 प्रतिशत मजबूत होकर 8,231.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,978.51 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,496.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। सेट कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,350.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.61 प्रतिशत टूट कर 6,991.72 अंक के स्तर तक गिर चुका है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,705.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,331.21 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स फिलहाल 345.87 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की छलांग लगा कर 38,400 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 172 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ 18,402.19 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,379.62 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,645.98 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की उछाल के साथ 3,099.99 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *