• February 13, 2026

लखीमपुर सड़क हादसे में चार की मौत

 लखीमपुर सड़क हादसे में चार की मौत

जिले में नकहा क्षेत्र के चहमलपुर में रविवार दोपहर को रोडवेज बस और मैजिक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। छह से अधिक घायल हैं। इन सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। शवों की पहचान की जा रही है।

सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि मैजिक लखीमपुर से जा रहा था। रोडवेज बस धौरहरा क्षेत्र से आ रही थी। तभी नकहा क्षेत्र के चहमलपुर के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की जान चली गई। जबकि छह से अधिक लोग घायल हैं। मौके पर भीषण जाम लग गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *