• February 25, 2026

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में तीन आरोपित मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

 महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में तीन आरोपित मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में पुणे पुलिस ने नारायणगांव में कॉल सेंटर चलाने वाले तीन मुख्य आरोपितों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस आरोपितों को आज पुणे पहुंची है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में कुछ दिन पहले नारायणगांव में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारकर 90 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान कॉल सेंटर के संचालक फरार हो गए थे। कुछ दिन बाद यह तीनों मध्य प्रदेश पहुंच गए। मुखबिरों की सूचना पर सोमवार देररात इन तीनों को मध्य प्रदेश में दबोच लिया गया। इनकी पहचान राज बोकारिया, ऋत्विक कोठारी, मोहम्मद पठान के रूप में की गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *