ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनआरआई बहनें बोली इंग्लैंड से भी तेज काम करती है बिजनौर पुलिस

जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी गए पर्स को कुछ घंटे में ही तलाश कर एनआरआई बहनों को वापस कर दिया। इसकी मुरीद बहनों ने कहा कि इंग्लैंड से भी तेज काम बिजनौर पुलिस करती है। वह पुलिस की तत्परता को लेकर प्रशंसा करती नजर आईं।

मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का है, जहां इंग्लैंड से भारत घूमने आई तीन बहनें एक ढाबे पर रुकीं थी, जिनके पर्स में लगभग 10 हजार पाउंड (10 लाख रूपये) समेत दो कीमती मोबाइल तथा एक लाख भारतीय रुपये थे। तीनों बहनें सुषमा शर्मा राजकुमारी और कीर्ति इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में रहती हैं। पिछले दिनों अपनी बड़ी बहन के पास पंजाब के होशियारपुर में आई थीं, जो हरिद्वार से नैनीताल स्थित कैची धाम जा रहीं थी।

अपनी कैब कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के देहरादून नैनीताल हाइवे स्थित सैनी ढाबे पर चाय पानी के लिए रुकवा दी। बीते रोज करीब 3:30 बजे सुषमा का बैग गायब हो गया। थाना प्रभारी रविंदर वशिष्ठ मौके पर पहुंचे, जांच में पता लगा कि ढाबे पर एक तीर्थ यात्रियों की बस खड़ी हुई थी और बैग उसी बस में चला गया है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पुरैनी टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज खगांली, फूटेज में बस नंबर मिल गया। नंबर के आधार पर पुलिस ने मालिक का पता हासिल किया। उसके नंबर पर संपर्क करने पर चालक का नाम और फोन नंबर मिल गया, तब जाकर चालक से बातचीत की गई।

पुलिस ने बस को मुरादाबाद जिले के थाना छजलैट में रुकवा लिया,जहां थाना प्रभारी ने छजलैट पहुंचकर बस से बैग को बरामद किया। पुलिस ने बीते रोज करीब सायं 07 बजे एनआरआई महिलाओं को बैग लाकर सौंप दिया।

थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ ने बताया की बैग ढाबे के टेबल पर रखा हुआ था,किसी तीर्थ यात्री ने अपनी बस के यात्री का बैग समझ कर अपने पास रख लिया था। बैग सही सलामत मिलने पर एनआरआई बहनों की प्रतिक्रिया थी कि बिजनौर पुलिस तो इंग्लैंड पुलिस से भी तेज निकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *