ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रायगढ़ : तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, तीन युवक की मौत

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौप दिया है।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुबरा निवासी युवक शनिवार रात लगभग 7, बजे के आसपास अपनी मोटरसाइकिल सीजी 13 यूएच 6073 से शादी में शामिल होने गेरुपानी के निकले थे। रास्ते मे ग्राम कर्राहन के पास पुलिया के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज होने के कारण सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के नाम खुलेश्वर पैंकरा, विजय भोय, लक्ष्मण चौहान सभी की उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी सुबरा बताया जा रहा है । 112 ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा पहुंचाया, वही लैलूंगा पुलिस हॉस्पिटल पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *