ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

सिरसा जिले से गांव खाबड़ा कलां में रविवार को सुबह झाड़ा लगवाने के लिए आ रहे दम्पति की बाइक को दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर दे मारी। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सिरसा जिले के गांव कुताबढ़ निवासी मुन्नी देवी ने कहा है कि वह अपने पति विजय पासवान के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से फतेहाबाद के गांव खाबड़ा कलां में झाड़ा लगवाने के लिए आ रही थी। सुबह करीब 8 बजे वह गांव पीलीमंदौरी के बस अड्डे के पास भट्टूकलां की तरफ से आ रहे एक अन्य बादकसवार ने लापरवाही व तेजगति से चलाते हुए उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके पति के शरीर पर काफी चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उनके पति को भट्टूकलां के सरकारी अस्पताल में ले गए लेकिन चिकित्सक ने उसके पति विजय को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइकसवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *