ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Modi ग्राउंड से आज जालौन में Akhilesh Yadav भरेंगे हुंकार

जालौन में 20 मई को मतदान किया जाना है । इसी को लेकर प्रत्याशियों के जन समर्थन ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का प्रचार जारी है। हर कोई पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा कर रहा है। वहीं मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जालौन के मुख्यालय उरई के मोदी ग्राउंड से एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
बता दें कि पिछले चुनावों में पीएम नरेद्र मोदी ने जिस ग्राउंड से अपना संबोधन किया था उसी ग्राउंड से अखिलेश जनसभा को संबोधित करेंगे, वहां पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू जनता के सिर चढ़कर बोला था।
उन्होंने उरई से ही पूरे बुंदेलखंड को मथ दिया था। उनके ओजस्वी भाषणों का जनता पर इतना प्रभाव पड़ा कि बुंदेलों ने चुनाव में सारे दलों को नकार दिया और प्रत्याशियों को बंफर जीत दिलाकर बीजेपी को बुंदेलखंड में मय कर दिया। मोदी ग्राउंड अखिलेश के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा, यह आने वाला समय ही बताएगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *