ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप्र में 12 व 13 मई के मध्य तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा के आसार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी पांच दिनों के मध्य आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की वजह से 12 एवं 13 के मध्य स्थानीय स्तर पर गरज-चमक, धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ बहुत ही हल्की वर्षा की संभावना है। हालांकि हवाओं की गति सामान्य से अधिक तेज चलने के आसार है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता की बात की जाए तो अधिकतम 64 प्रतिशत और न्यूनतम 38 प्रतिशत रही। हवा की औसत गति 4.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा उत्तर पश्चिम थी।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक रविवार को बांदा में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं के साथ मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी और फतेहपुर जनपद में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने वाली हवाओं के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *