ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में प्रियांशी तो इंटर में पीयूष-कंचन ने किया टॉप

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल मंगलवार को जारी हुआ। बोर्ड परीक्षा में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में जेबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने प्रदेश में टॉप किया है। छात्र ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रियांशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 500 नंबर लाकर ये मुकाम पाया है। वहीं, इंटरमीडिएट में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम रोड अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया व एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सुबह साढ़े 11 बजे घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14 रहा। इसमें 85.59 फीसदी छात्र और 92.54 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.97 फीसदी छात्र और 85.96 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

परीक्षा में इतने छात्र हुए थे शामिल

इसबार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 16 हजार 379 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 94 हजार 768 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल दो लाख 11 हजार 147 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल जारी हुआ।

हाईस्कूल के टॉप 5 छात्र-छात्राएं

– प्रियांशी रावत : 500 में 500 अंक (100 प्रतिशत)

– शिवम मलेठा : 500 में 498 अंक (99.60 प्रतिशत)

– आयुष : 500 में 495 अंक (99 प्रतिशत)

– पूर्वांशी ध्यानी : 500 में 494 अंक (98.80 प्रतिशत)

– अर्चित ढौंडियाल : 500 में 493 अंक (98.60 प्रतिशत)

इंटरमीडिएट में टॉप 5 छात्र-छात्राएं

– पीयूष खोलिया : 500 में 488 अंक (97.60 प्रतिशत)

– कंचन जोशी : 500 में 488 अंक (97.60 प्रतिशत)

– अंशुल नेगी : 500 में 485 अंक (97.00 प्रतिशत)

– अरीश चंद्र बिजलवा : 500 में 480 अंक (96.00 प्रतिशत)

– आयुष अवस्थी : 500 में 480 अंक (96.00 प्रतिशत)

– अभय उपाध्याय : : 500 में 479 अंक (95.80 प्रतिशत)

– सोनाली यादव : 500 में 478 अंक (95.60 प्रतिशत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *