ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम , आज आंधी के साथ बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से करवट ली है। रविवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। विगत दिनों भी प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ के जमकर बारिश हुई थी। अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोगों को फिर भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य अफगानिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके साथ एक द्रोणिका ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर 64 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति मराठवाड़ा से उत्तर तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिससे आज रविवार को छत्तीसगढ़ मे एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *