ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्वोत्तर में दूसरे चरण के मतदान का सुबह 9 बजे तक का रुझान

पूर्वोत्तर राज्यों में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से संबंधित रुझान से पता चलता है की बड़ी संख्या में लोगों ने सुबह से ही पोलिंग बूथ पर जमा होकर मतदान किया है। असम की पांच, मणिपुर की आउटर मणिपुर और त्रिपुरा की त्रिपुरा ईस्ट लोकसभा चुनाव क्षेत्र में मतदान सुबह 07 बजे शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक असम में 9.71 प्रतिशत मतदान, मणिपुर 15.49 प्रतिशत मतदान तथा त्रिपुरा में 16.66 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है।

अबतक की जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

ज्ञात हो कि पहले चरण में 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा और 60 विधानसभा सीटों, मेघालय की दो, असम की पांच, नगालैंड की एक, मिजोरम की एक, त्रिपुरा की एक और मणिपुर की एक लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *