ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रांची में हथियार के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

राजधानी की जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक 12 बोर की एक नाली बंदूक, पांच गोली, एक पेचकस, लखनऊ जिले से निर्गत हथियार का फर्जी लाइसेंस, आधार कार्ड, मोबाइल और बैग बरामद किया गया है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हटिया रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात व्यक्ति बैग में हथियार और गोली लेकर ब्रिकी के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में गुजराल कुमार सिंह और गुड्डू चौधरी शामिल हैं।

एसएसपी ने बताया कि टीम में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी एचबी प्रसाद, राजीव कुमार रंजन, राजेंद्र कुमार राणा, अशोक भगत सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *