ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP : गौतमबुद्धनगर में लागू की गयी धारा 144, जानिए क्या है वजह ?

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगाई गयी है। इस बात की जानकारी देते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट बताया कि, ”आगामी त्योहारों को मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने, कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू रहेगी। ”

आपको बता दें कि, मार्च माह में 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को होली का त्यौहार पड़ने वाला है। इस अवसर पर भारी बीड जमा होती है। ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने शहर में धारा 144 लागू की है। गौरतलब है कि, हर साल होली के बात कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की जाती है। इसीलिए यूपी पुलिस त्यौहार से पहले ही अलर्ट मोड में आ गयी है।

ये भी पढ़े :-  Mumbai : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस को आया कॉल, अलर्ट जारी

क्या होती है धारा 144 ?

धारा 144 के मुताबिक, इसे जिस भी जगह पर लागू किया गया है, उस जगह पर 4 या उससे ज्यादा लोग एक साथ एक जगह पर जमा नहीं हो सकते। इसके अलावा ऐसी जगह पर आम लोग हथियार लेकर नहीं जा सकते। इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब शांतिभंग की आशंका हो या भीड़ द्वारा कानून उल्लंघन की संभावना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *