ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अर्पिता खान को बचपन में झेलना पड़ा रंगभेद, पति आयुष शर्मा का ट्रोल्स को करारा जवाब

सलमान खान की बहन अर्पिता खान को लोग हमेशा उनके सांवले रंग और वजन के लिए चिढ़ाते रहे हैं। उनकी 2014 में आयुष शर्मा के साथ शादी हुई। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बीच में अफवाहें उड़ीं कि आयुष ने उससे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी लेकिन इन सभी चर्चाओं पर आयुष शर्मा ने जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी है।

एक इंटरव्यू में आयुष ने कहा, “अर्पिता ने मुझे बताया कि बचपन में सब लोग उसे ‘काली’ कहकर बुलाते थे लेकिन वह उन्हें नजर अंदाज कर देती थी। क्या हमारे देश में हर कोई गोरा है? मैं हिमाचल से हूं, इसलिए मेरा रंग गोरा है लेकिन अगर किसी की त्वचा काली है तो इसमें गलत क्या है? किस बात के लिए एक स्किन के कलर के पीछे लोग हाथ धोकर पड़ जाते हैं? सोचने की बात है।”

आयुष को लेकर भी कई अफवाहें फैलीं है। इस पर उन्होंने कहा, “मैं एक राजनीतिक परिवार से आता हूं। मेरे पिता एक राजनेता हैं। वह हमेशा मेरे पीछे खड़े रहते हैं। मुझे पैसे की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। ऐसी कई अफवाहें थीं कि मुझे अपनी शादी में हीरे की शेरवानी मिली थी और खान परिवार ने मुझे दहेज के रूप में एक बेंटले कार दी। आयुष शर्मा ने मजाक में कहा कि वे आज भी इतने महंगे तोहफों का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *