ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

थलसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 22 अप्रैल से तीन मई के बीच होगी आयोजित

भारतीय सेना के अग्निपथ योजना के अंतर्गत थलसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। जिसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। सेना से सेवानिवृत अधिकारी कमांडर संदीप मुरारका ने बताया कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन कम्प्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा देनी होगी। भारतीय सेना की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 22 अप्रैल से 03 मई के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में एडमिट कार्ड के साथ अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो, ओरिजिनल फोटो युक्त पहचान पत्र, बॉल पॉइंट पेन व पानी की पारदर्शी बोतल, ले जाना जरूरी होगा। पहचान पत्र की फोटोकॉपी / स्कैनकॉपी / सॉफ्ट कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।

कमांडर संदीप मुरारका ने यह भी बताया की ऑनलाइन परीक्षा 60 मिनट की होगी और 04 बहुविकल्पीय उत्तरों के साथ इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें से उम्मीदवार को केवल एक सही उत्तर चुनना होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नकारात्मक अंकन होगी। कमांडर संदीप मुरारका ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे ई-प्रवेश पत्र में उल्लिखित रिपोर्टिंग समय पर या उससे पहले अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर जरूर पहुंचें। निशुल्क जानकारी व परामर्श के लिए कमांडर संदीप मुरारका एवं उनकी टीम से 7089905625 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *