ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Weather Update : भीषण गर्मी ने तोड़ी इस साल सारे रिकॉर्ड, फरवरी माह में 37 डिग्री पर पहुंचा पारा, जानें बारिश पर IMD का अलर्ट

दिल्ली : इस साल फरवरी माह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया हैं। ऐसे में संभावना है यह अब तक की सबसे गर्म रहने वाली फरवरी होगी, वही मार्च महीना भी इससे कुछ ज्यादा गर्म रहने वाला है। इसके साथ ही अप्रैल, मई और जून के महीनों में गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इसके आसार अभी से दिखने लगे है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा दिल्ली, यूपी और राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के दायरे में है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और विदर्भ के कई हिस्सों सहित पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सर्दियों के महीनों में उत्तर भारत में हमेशा बारिश कम होती है. मगर इस बार तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को कवर करने वाले मैदानी इलाकों के बड़े हिस्से में वास्तव में सूखा पड़ा था। बारिश के लिए सबसे खराब महीना फरवरी था। किसी भी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से यहां ढंग की बारिश नहीं हुई। कम बारिश के कारण पारा तेजी से रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया, जो कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी चेतावनी है।

ये भी पढ़े :- आज का इतिहास : देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का हुआ था निधन, पढ़े आज के दिन जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं

इसके साथ ही अगर बारिश से मिलने वाली राहत की बात करें तो, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 3 दिनों में पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसको छोड़कर सूखे और गर्मी के हालात बने रहेंगे। 28 फरवरी से 2 मार्च के दौरान कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश जैसे पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *