ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्थापना दिवस पर हिन्दू महासभा ने कैलेंडर जारी किया

अखिल भारत हिन्दू महासभा का 109वां स्थापना शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हिन्दू महासभा द्वारा हिन्दू नवर्ष के हिन्दी कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।

शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा के सान्निध्य में महासभा का 109वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले कार्यालय परिसर में हिन्दू महासभा के भगवा ध्वज का पूजन किया गया। इसके बाद सभी महान क्रांतिकारी नेताओं की गाथा का स्मकरण किया गया।

हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत का सबसे पुराना हिन्दूवादी राजनीतिक संगठन है। संगठन की शुरू से ही एक धारणा रही है कि हमारा भारत अखंड हिन्दू राष्ट्र होना चाहिए। भारत के अंदर रहने वाले हर व्यक्ति के लिए हिन्दू राष्ट्र का ही कानून लागू होना चाहिए। भारत के सभी शासनिक-प्रशासनिक और न्यायालयों के मामलों का निपटारा भी प्राचीन हिन्दू ग्रंथों के अनुसार होने चाहिए। महासभा का गठन लाला लाजपत राय द्वारा पंजाब हिन्दू महासभा के नाम से 1876 में किया गया था। इसके बाद अखिल भारत हिन्दू महासभा के नाम से राष्ट्रीय स्तर का संगठन बनाया गया। सर्वप्रथम हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व प्राचीन माया नगरी हरिद्वार के महाराजा मणीन्द्र चंद्र नंदी को दिया गया। गांधी, नेहरू, जिन्ना जैसे राष्ट्र विरोधी कार्य करने वाले लोग ही हमेशा हिन्दू महासभा का किसी ना किसी प्रकार से विरोध करते रहते थे।

कार्यक्रम में हिन्दू वर्ष के हिन्दी कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। यह कैलेंडर अखिल भारत हिन्दू महासभा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह कैलेंडर हिन्दू महासभा के स्वर्णीय इतिहास को दोहराता है। कैलेंडर के ऊपर 1915 से लेकर आज तक के सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों के चित्र भी अंकित किए गए है।

इस अवसर पर दीपक शर्मा, शेखर पंडित, ललित कुमार, गोपाल कुमार, दिनेश कुमार, हनी कुमार, शिवदास, पिंटू कुमार, प्रथम दीक्षित, अरविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *