ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेहतर भारत निर्माण के लिए जरुरी है पीएम मोदी का नेतृत्व : बुलेट रानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों पर तीसरी बार दिल्ली की सत्ता रहे इसको लेकर बुलेट रानी के नाम से देश में मशहूर शिव भक्त राजलक्ष्मी मंदा तमिलनाडु से दिल्ली की यात्रा बुलेट से शुरु कर दी है। शुक्रवार को कानपुर पहुंची बुलेट रानी ने कहा कि बेहतर भारत निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व जरुरी है। दक्षिण भारत में भाजपा 40 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। अबकी बार राहुल गांधी का वायनाड से भी सफाया जो जाएगा और भाजपा अबकी बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

बुलेट रानी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से 21 फरवरी 2024 को तमिलनाडु से बुलेट पर सवार होकर निकली। शुक्रवार को वह कानपुर पहुंची और शहर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलेट रानी का फूल मालाओं से स्वागत किया। बुलेट रानी ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री नगर, मोतीझील, काकादेव, पाण्डुनगर, स्वरूप नगर, आर्य नगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुलेट पर सवार होकर भ्रमण किया। यात्रा के दौरान राजलक्ष्मी लोगों से बेहतर भारत के निर्माण के लिए मोदी के नेतृत्व में वोट करने की अपील कर रही हैं। उन्होंने इस यात्रा को मिशन मोदी 2024 का नाम दिया है।

राजलक्ष्मी मंदा प्रेस वार्ता कर इस यात्रा के पीछे का उद्देश्य बताते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यशैली से बेहद प्रभावित हैं। उनके नेतृत्व में भारत का भविष्य उज्ज्वल और अधिक समृद्धशाली है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर भारत के निर्माण के लिए सभी की सामूहिक प्रयास की जरूरत हैं। यात्रा के दौरान जिस तरह से युवा और महिलाएं उत्साहित हैं उससे साफ पता चलता है की वो तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे। अबकी बार दक्षिण भारत में भी भाजपा का चुनावी माहौल बेहतर है 40 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी, क्योंकि जनता जागरुक हो रही है। अमेठी की जनता जाग गई तो सांसद राहुल गांधी को अमेठी छोड़कर वायानाड भागना पड़ा। इसी प्रकार अबकी बार वायनाड की जनता भी जाग चुकी है और लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी वायानाड भी छोड़कर भाग जाएंगे। आगे कहा कि आज समूचा विश्व मोदी के फ्यूचर इंडिया की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। देश की जनता अब भारत को विकसित भारत के रूप में देखना चाहती है। भाजपा अबकी बार 400 से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेगी।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, रामशरण कटियार, रमाकांत त्रिपाठी, लोकसभा मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अंकित बाजपेई, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *