इंटरनेशल डेस्क : चीन, तुर्की, सीरिया अफगानिस्तान के बाद अब इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किये गए। बीती रात इंडोनेशिया के टोबेलो भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गयी है। वही यूएसजीएस द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि, ”यह भूकंप इंडोनेशिया के टोबेलो से 177 किलोमीटर उत्तर में आया था। भूकंप का केंद्र 99 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।”
गुजरात में महसूस हुए भूकंप के झटके
बीती रात को गुजरात में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके गुजरात में अमरोली में रात तकरीबन 11.35 बजे महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। हालांकि इन झटकों में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
ये भी पढ़े :- आज का इतिहास : 1882 में आज के ही दिन संक्रामक बीमारी टीबी की हुई थी पहचान, पढ़े आज के दिन जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं
बीते साल इंडोनेशिया में भूकंप ने मचाई थी तबाही
आपको बता दें कि बीते साल भी में इंडोनेशिया में आए भूकंप ने तबाही मचाई थी। तीव्रता 5.6 तीव्रता के इस भूकंप से 268 लोगों से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इस प्राकृतिक हादसे में 1000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस घटना में 150 से अधिक लोगों के लापता हो गए थे।
