Delhi : भूकम्प के झटके से हिली दिल्ली की धरती, रिएक्टर पैमाने पर दर्ज हुई 4.8 तीव्रता

दिल्ली : बुधवार को दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गए है. भूकंप का केंद्र नेपाल को बताया जा रहा है.इसके साथ ही रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता दर्ज की गयी है. नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर इसका केंद्र था. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके काफी हल्के थे. कहीं से जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

उत्तराखंड में भी दिखा भूकंप का कहर

इससे पहले बुधवार को दोपहर 1.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.4 थी. भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *