ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेरठ में रैली स्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मेरठ में आयोजित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच गए हैं। इस दौरान एनडीए गठबंधन के घटक दलों के नेता भी मंच पर मौजूद रहे।

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान में रविवार को आयोजित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस वर्षों में देश की नई दिशा तय की है। दुनिया में भारत अग्रणी स्थान पर आ गया है। हमारे लिए गर्व की बात है कि दस वर्षों में सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिलाओं की चिंता की है। 2024 के चुनाव में 400 सीटें पार कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। हरियाणा की दस की दस सीटों पर कमल का फूल खिलेगा। इसी तरह से उत्तर प्रदेश में शत-प्रतिशत सीटों पर भाजपा को जीत हासिल होगी। एक-एक समस्या का समाधान दस वर्षों के अंदर मोदी जी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *