ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नव संवत के अवसर पर विश्व शांति के लिए सेरी मंच पर नौ अप्रैल को होगा हवन

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत के अवसर पर नौ अप्रैल को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। धर्म संघ भूतनाथ मंदिर की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रकृति के उल्लास पर्व के रूप में हवन और लोकगीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

धर्म संघ के अध्यक्ष बीसी सरोच ने बताया कि नव संवत चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर हवन यज्ञ कर नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोडऩे के लिए धर्म संघ की ओर से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष भी विश्व शांति के लिए ऐतिहासिक सेरी मंच पर हवन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गणेश पूजन और ज्योति प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात हवन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्थानीय स्कूलों के बच्चों की ओर से प्रस्तुतियां देने के अलावा सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से भजन एवं लोकगीत गायन किया जाएगा। जिसमें कुल्लू की मशहूर संस्था सूत्रधार कला मंच, मंडी की सांस्कृतिक संस्था मांडव्य कला मंच और संगीत सदन के कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि सेरी मंच पर इस कार्यक्रम का आयोजन पूरे विधिविधान के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रियासत काल में मंदिरों का रखरखाव और धार्मिक कार्यों का आयोजन राजदरबार की ओर से किया जाता रहा है। लेकिन आजादी के बाद जब राजाओं के राज समाप्त हो गए, तो मंडी शहर के प्रबुद्धजनों ने वर्ष 2014 में धर्मसंघ भूतनाथ मंदिर की स्थापना की गई। अब तक धर्मसंघ की सदस्यता एक सौ से अधिक हो गई है। धर्म संघ की ओर से गत वर्ष सेरी मंच पर नवं संवत के अवसर पर हवन का आयोजन किया था। वहीं पर माधोराय मंदिर परिसर में हजारों दीप प्रज्जवलित किए गए। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। उसी कड़ी में नौ अप्रैल को सेरी मंच पर हवन का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधान बीसी सरोच के अलावा मु य सलाहकार डा. ओमराज शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश वैद्य, सचिव ज्ञान चंद सैनी, उप प्रधान प्रकाश कश्यप, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, समन्वयक नीरज हांडा, सह सचिव मेहिंद्र पाल राणा, नरेश धीमान , राजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *