ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ठियोग में पकड़ी पांच लाख की हेरोइन, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला की ठियोग पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्ज़े से पांच लाख रुपये की कीमत की हेरोइन बरामद हुई है। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और कार में सवार होकर हेरोइन बेचने की फिराक में थे।

ठियोग पुलिस को गुरुवार देर शाम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा नम्बर की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दो लोग नशे की तस्करी में संलिप्त हैं और कुफ़री से ठियोग की तरफ जा रहे हैं।

इस पर पुलिस ने फागु के पास नाका लगाकर कार संख्या एचआर26सीजी-1183 को निरीक्षण के लिए रोका और तलाशी के दौरान कार सवार दो युवकों से 49 ग्राम हेरोइन बरामद किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत पांच लाख रुपये है। तस्कर इस हेरोइन को छोटी-छोटी मात्रा में आगे बेचने की फिराक में थे और हेरोइन का सौदा करने जा रहे थे।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (32) निवासी भवानी हरियाणा और अनिल कुमार (41) निवासी हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। दोनों अभियुक्तों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *