ब्रेकिंग : सुल्तानपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, इतने लोग हुए जख्मी…

सुल्तानपुर : यूपी के सुल्तानपुर से बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया है. इस हादसे में दो मालगाड़ी के टक्कर के बाद डिब्बे पटरी से उत्तर गए. इस हादसे में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है. हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे. मामले की पड़ताल कर रहे अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि, हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, चारों ही ड्राइवर हैं. इनकी हालत अब स्थिर है. 2 लोगों की चोटें थोड़ी गंभीर लग रही थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैन सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन पास दो मालगाड़ी आपस में टकरा गई. जिसे बड़ा हादसा हो गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी मौत नहीं हुई है. लेकिन यदि यह टक्कर स्टेशन पर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. फ़िलहाल रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और ट्रैक को क्लियर कराने का काम जारी है.

दरअसल, गुरूवार के तड़के सुल्तानपुर जंक्शन पर दक्षिणी केबिन के पास करीब साढ़े पांच बजे लखनऊ और वाराणसी की ओर से आ रही दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस टक्कर में मालगाड़ी का लोकोपायलट बुरी तरह से जख्मी हो गया है. वहीं हादसे के बाद दोनों मालगाड़ियों के इंजन तो क्षतिग्रस्त हो ही गये हैं, साथ ही एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए है. इस घटना के बाद लखनऊ और वाराणसी और अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है. वहीं इस बात की जानकारी लगते ही रेलवे महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *