ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दहेज क़ो लेकर ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, ससुरालवाले घर छोड़ फरार

नवादा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता क़ो प्रताड़ित करते हुए बुधवार को छत से धक्का देकर हत्या कर दिया गया है। यह आरोप मृतका क़े मायके वालों ने लगाया है ।जिसके बाद पुलिस ने शव क़ो अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है।

पोली मामले की अनुसंधान में जुट गई है। घटना को अंजाम देने क़े बाद पति समेत सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। मिली जानकारी क़े अनुसार विवाहिता क़ो सासुराल में हत्या कर देने का मामला सामने आया है। यह आरोप मृतका क़े मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाते हुए कहा गया कि दहेज क़ो लेकर अक्सर प्रताड़ित और मारपीट किया जाता था ,अंततः उसे मौत क़े घाट उतार हीं दिया गया है।

यह मामला जिले क़े नरहट थाना क्षेत्र के पांडे बीघा गांव की है , जहां अमित कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी की हत्या छत से धक्का देकर कर दिया गया है। मृतका क़े पिता रामसागर चौधरी ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से यह सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जहां ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करते हुए छत से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

मृतका के पिता ने बताया कि पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ वर्ष 2019 में उसकी शादी की गई थी। शादी में अपने क्षमतानुसार दहेज में नगद के साथ-साथ सभी सामग्रियां दी गई थी। उसके बाद भी ससुराल वालों ने लगातार दहेज और अन्य सामग्रियों की मांग करते रहे और प्रताड़ित करते रहते थे। उसी को लेकर आज उसकी हत्या कर दी गई।

मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा है। इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं। पीड़ित परिजन द्वारा स्थानीय नरहट थाने में लिखित रूप से आवेदन देकर पति समेत ससुराल वालों क़ो अभियुक्त बनाया है । फिलहाल इस घटना की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *