ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पैरामिलिट्री और पीएसी के जवानों को दिया स्ट्रांग रूम में ईवीएम सुरक्षा का प्रशिक्षण

लोक सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पुलिस मैदान में पैरामिलिट्री और पीएसी के जवानों को स्ट्रांग रूम में ईवीएम सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक चमोली/नोडल अधिकारी अमित कुमार सैनी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसको व्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्वक संपादित कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी जवानों से कहा कि वे अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें और किसी प्रकार की शंका होने पर अपनी शंकाओं का समाधान कर लें।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन में किसी भी प्रकार की गलती या लापरवाही होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। इसलिए प्रशिक्षण को पूरी गम्भीरता से लें।

इस दौरान नोडल अधिकारी ईवीएम, वीवीपैट सूरजभान सिंह, सहायक नोडल अधिकारी चन्द्र सिंह राव, थानाध्यक्ष गोपेश्वर कुलदीप सिंह, उप निरीक्षक नरेन्द्र रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *