ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

गरियाबंद जिले के ग्राम धवलपुर के यादव पारा में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की आज बुधवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए आए थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को तालाब से बाहर निकाला।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। यह खबर सुनने के बाद परिवार में मातम छा गया है।

मैनपुर थाना प्रभारी शिव हुर्रा ने बताया कि दो बच्चे की डूबने से मौत हुई है। बाकी सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि यादव पारा के 5-6 बच्चे पास के मछली पालन कर रहे पीर मोहब्बत के निजी तालाब में नहाने गए थे।दो बच्चे 11 वर्षीय खिलेनद यादव और सात वर्षीय तुषार यादव नहाते-नहाते गहराई में चले गए और उनका पांव कीचड़ में फंस गया ।साथ में नहा रहे बाकी बच्चे डर के मारे बाहर निकले और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने पहुंचकर दोनों बच्चे को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *