पुंछ में जिला अस्पताल के पास हुए विस्फोट के मामले में दो संदिग्ध हिरासत में
पुंछ जिले में मंगलवार देर रात को जिला अस्पताल के पास हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुंछ शहर में जिला अस्पताल के पास बीती रात एक धार्मिक स्थल से सटी गली में हस्तनिर्मित कच्चे पदार्थ से विस्फोट हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। विस्फोट की सटीक प्रकृति का पता लगाने के लिए मामले की आवश्यक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विस्फोट जाहिर तौर पर किसी हस्तनिर्मित कच्चे पदार्थ के कारण हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के संबंध में पूछताछ के लिए दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।




